शब्द का अर्थ
			 | 
		 
					
				| 
					अभिसारी (रिन्)					 :
				 | 
				
					वि० [सं० अभि√सृ+णिनि] [स्त्री० अभिसारिणी] १. किसी बिन्दु या स्थान की ओर बढ़ने या उस तक पहुँचनेवाला। अभिसरण करनेवाला। (कानवर्डिग) २. किसी से मिलने के लिए उसकी ओर जानेवाला या उसके पास पहुँचनेवाला। ३. कार्य में सहायता देनेवाला। सहायक। पुं० वह नायक जो नायिका से मिलने के लिए संकेत-स्थल की ओर जा रहा हो।				 | 
			 
			
				 | 
				समानार्थी शब्द- 
				उपलब्ध नहीं				 | 
				
			 
			
				 
		 |